क्यों जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्वाह में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा..?


जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्वाह में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवास योजना का लाभ ऐसे लोगों को दिया जा रहा है जो काश्तकार हैं या फिर आर्थिक रूप से सबल हैं। आवास न मिलने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सतीश पाण्डेय आशीष पाण्डेय मनीष पाण्डेय राजेन्द्र पाण्डेय अभिमन्यु पाण्डेय रामानुज पाल पवन पाण्डेय ने कलेक्टर को दिये शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में सचिव विनोद सिंह सेंगर द्वारा अपने चहेते व चिन्हित लोगों केा ही योजनाओ का लाभ दिला रहे हैं। जबकि पंचायत में बीपीएल धारी व पात्र हितग्राही आज भी आवास के लिये चक्कर लगा रहे हैं। जिन हितग्राहियो को योजना का लाभ दिया गया है उनमें कई ऐसे हैं जिनको किश्त उपलब्ध नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा दूसरे योजनाओं का भी यही हाल है। गरीब परेशान हैं आवास के साथ वृद्धा निराश्रित पेशन से भी हितग्राही परेशान हो रहे हैं पीडि़तों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। जिला कलेक्ट्रेट अपना आवेदन देने आए फरियादीओ ने सिटी हलचल को अपनी समस्या की जानकारी दी।
एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
