मनरेगा योजना में अब तक कितने मजदूरों को मिल चुका है रोजगार ..?

0 792
Main Ad1

 

जिले में शासन के निर्देशानुसार मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करानें हेतु कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए. बी. सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ कराए गए हैं। इन कार्यो में लगातार श्रमिको की संख्या मे बढोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिले में 03 जून को 4315 कार्यों के माध्यम से 41 हजार 718 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी ने बताया कि जनपद पंचायत सीधी में 1641 कार्यो के माध्यमों से 12402 श्रमिकों को कार्य दिया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत सिहावल में 1025 कार्यों के माध्यम से 10014 श्रमिकों को, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 776 कार्यों के माध्यम से 7261 श्रमिकों को, जनपद पंचायत मझौली में 594 कार्यों के माध्यम से 6786 श्रमिकों को तथा जनपद पंचायत कुसमी में 279 कार्यों के माध्यम से 5255 श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। कार्यपालन यंत्री श्री तिवारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 7043 नए जाब कार्ड बनाए गए हैं जिनमें 14223 नए श्रमिक संलग्न हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों को प्राथमिकता दी गयी है। इसके साथ ही मेड़ बंधान, खेत तालाब, एप्रोच रोड, सीसी रोड, प्रधानमंत्री आवास के कार्यों को भी प्रारंभ किया गया है। कार्यपालन यंत्री श्री तिवारी ने बताया कि जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार कार्य के दौरान फिजिकल डिस्टेन्सिंग (दो व्यक्तियों के बीच न्यूनतम 2 गज की दूरी) के अनुपालन और चेहरे को अनिवार्य रूप से मास्क या गमछे आदि से ढँककर कार्य किया जा रहा है। सभी कार्यस्थलों पर हाथ स्वच्छ रखने के लिए साबुन एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था की गयी है।उन्होंने बताया कि मनरेगा अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यों को प्रारंभ किया जाकर श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer