कुंआ धंसने से 13 वर्षीय बालक की मौत

0 506
Main Ad1

मामला थाना मझौली के ग्राम छूही का

Main Ad1
 सीधी: धर्मेन्द्र
पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम छुही में कुंआ धंसने से 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर छुही निवासी रामकुमार साहू अपने 13 वर्षीय पुत्र सूरज साहू के साथ अपने जमीन में बने पुराने कुएं से ईटा  निकाल रहा था की अचानक  एकाएक कुएं के धंसने से सूरज  मलवा के साथ कुएं के अंदर जा गिरा जहां मलवा में दबने से उसकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई उनके द्वारा खंड प्रशासन एवं मझौली थाना को सूचना दी गई प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच धंसे हुए कुएं को जेसीबी मशीन से खुदाई कर ग्रामीणों व बिजली विभाग के लाइनमैन बाल्मीक की मदत पर मलबे से शव निकाला गया।
 जहां मौके से पहुंचे उपखंड अधिकारी एके सिंह एवं थाना प्रभारी शाबेरा अंसारी द्वारा स्थल पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के लिए मरचुरी गृह भेज परीक्षण बाद मृतक किशोर का शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया।
इनका कहना है
बच्चे के कुंए में गिरने की सूचना मिलने पर तुरन्त पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कराया गया लेकिन भारी मलवे में दब जाने के कारण बालक की मौत हो चुकी थी।
शाबेरा अंसारी
प्रशिक्षु डीएसपी
एवं थाना प्रभारी मझौली
News TOP Footer