हवलदार बनकर पैसा मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

0 264
Main Ad1

सीधी
आंध्र प्रदेश से लौट रहे मजदूर राहगीरों ने रास्ते में परेशान करने व शराब पीने के लिए पुलिस हवलदार बन कर पैसे मांग रहे रवि सिंह की शिकायत बहरी थाना में की।
जिस पर थाना प्रभारी बहरी राम सिंह ने पुलिस अधीक्षक आर.यस. बेलवंशी के निर्देशन में तुरंत पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर अपराधी की तलाश प्रारंभ की जहां अपराधी रवि सिंह को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये है पूरा मामला

Main Ad1

कल सोमवार 4 मई को सुबह 9 बजे ग्राम देवगांव थाना बहरी से राहगीर रामसागर, दीप नारायण, सौरभ केवट , नन्हे लाल केवट, बबलू केवट 6 लोग आंध्र प्रदेश से वापस लौट रहे थे जो जिला रीवा के हनुमना में कोरोना का परीक्षण कराने के बाद चेकअप पर्ची लेकर अपने गांव पनारी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
आरोपी रवि सिंह चंदेल पिता राजेंद्र सिंह 26 वर्ष साकिन देवगांव थाना बहरी इन्हें रोककर थाना बहरी का हवलदार बताकर थाना जाने हेतु कहने लगा एवं पर्ची मांगा व दारु पीने के भी पैसे मांगने लगा तथा इनकी पर्ची ले लिया। इसके बाद पैसा नहीं देने पर 3 लोगों को अपने मोटरसाइकिल में बिठाकर पैसा देने के लिए दबाव बनाने हेतु अन्यत्र जगह ले गया।
बाद में आरोपी ने इन सभी राहगीरों को डरा धमकाकर छोड़ दिया जिसके उपरांत इन राहगीरों ने बहरी थाने में जाकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज

आरोपी रवि सिंह चंदेल पर थाना बहरी में अपराध क्रमांक 133/2020 धारा 419, 420, 341, 384, 327, 188, 269, 270 आईपीसी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3, 4 मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) के तहत राहगीर फरियादी राम सागर गोंड पिता राम पति को उम्र 20 वर्ष साकिन निगाह पनारी थाना ओबरा जिला सोनभद्र की रिपोर्ट पर उक्त अपराध धारा कायम किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेज दिया गया है।

News TOP Footer