कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भूतपूर्व सैनिकों ने दान किए अपनी 1 महीने की पेंशन: sidhi-

0 375
Main Ad1

प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संगठन और जन सामान्य स्व-प्ररेणा से आगे आकर प्रधानमंत्री राहत कोष/मुख्यमंत्री सहायता कोष/जिला रेड क्रास सोसाइटी में योगदान दे रहे हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सीधी के द्वारा 27 हजार रुपये की प्रथम किस्त प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये हैं। अध्यक्ष धीरेश सिंह सहित पूर्व सैनिकों श्याम सुंदर सिंह, कुँवर बहादुर सिंह, सुरेश सिंह ने यह राशि कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी को सौंपी। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में पूर्व सैनिकों ने अपनी पेंशन राशि में से सरकार के माध्यम से मदद देकर मिसाल पेश की है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की यह पहल सराहनीय एवं अनुकरणीय है। उन्होंने उनसे जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, जो स्वस्थ हैं तथा सेवा के लिए तत्पर हैं, की जानकारी साझा करने के लिए कहा है। जिले के कलेक्टर को सहायता राशि का चेक सौपने के बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सीधी के अध्यक्ष धीरेश सिंह ने सिटी हलचल को सिटी हलचल को अपनी भावना से अवगत कराया। इस मौके पर अन्य मौजूद पूर्व सैनिकों कहा कि जब भी देश की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों का आह्वान किया जायेगा वो बगैर किसी मजदूरी के सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

News TOP Footer