सेमरिया अंचल में राहुल की तरफ से गरीबों को खाद्यान्न वितरण जारी

सेमरिया
कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए लाक डाउन में कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सेमरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत वार्ड एवं मोहल्ले में गरीबों को राशन सामग्री आटा चावल नमक हल्दी मसाला सहित खाने की सामग्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित की जा रही है।
अजय सिंह राहुल द्वारा प्रेषित सामग्री को कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के मार्गदर्शन में झगरहा में सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र,जेसी मिश्रा एवं पूर्व एवं पूर्व उप सरपंच झगरहा आनंद सिंह के द्वारा अति गरीब एवं बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
वहीं इसी कड़ी को लेकर बम्हनी मंडलम के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा सेमरिया ब्लाक के ग्राम- बरिगवा एवं कठौतहा में जरूरतमंदो को राशन पहुँचाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस आईटी सेल सीधी के उपाध्यक्ष विजय तिवारी , ग्राम पंचायत बरीगवा नं 2 के सरपंच प्रवेश शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, सुखलाल सिंह गोड़ शामिल रहे।
