गरीबों की सूची सौंपी कलेक्टर को, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा एवं मनोज सिंह ने सौंपी सूची

0 420
Main Ad1

सीधी
कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप्प हैं जिसका प्रभाव दैनिक आय अर्जित करने वाले मजदूरों पर पड़ा है। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था की जिस गरीब परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है लॉक डाउन दौरान उसे भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन नगर पालिका सीधी के सभी वार्डों में कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी स्थिति आज काफी खराब हो गई है तथा वो भूखे मरने की कगार पर हैं।
इस संबंध में सभी वार्डों के ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई और उसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा एवं उनके साथ अधिवक्ता मनोज सिंह द्वारा सूची कलेक्टर सीधी रवींद्र चौधरी को कल 27 अप्रैल को सौंपी गई।
कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी ऐसे वंचित लोगों को यथाशीघ्र राशन उपलब्ध कराकर उनकी मदद की जाएगी।

News TOP Footer