लॉक डाउन तोड़ने वालों पर कोतवाली टीआई ने कसा शिकंजा, 7450 की चलानी कार्रवाई

0 344
Main Ad1

सीधी
कोरोनावायरस भयानक महामारी को रोकने को लेकर जिला प्रशासन ने लाक डाउन किया है लेकिन फिर भी तफरीबाज नए नए बहाने करके बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं। जहां आज तफरीबाजों पर सिटी कोतवाली टीआई शेषमणि पटेल द्वारा शिकंजा कसा गया। जानकारी के अनुसार बिना मास्क पहने घूम रहे तफरीबाज़ बिना काम के घूम रहे लोगों पर 4700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


लॉक डाउन का पालन करना अनिवार्य: टीआई

सिटी कोतवाली टीआई शेषमणि पटेल द्वारा स्टार समाचार से बातचीत में बताया कि लाक डाउन का पालन करने तथा कोरोनावायरस जैसी महामारी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन कुछ नशेड़ी तथा तफरी करने वाले नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी। उन्होंने अपील भी किया कि इस महामारी को रोकने के लिए आप सब पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Main Ad1

यातायात ने भी वसूला जुर्माना

यातायात पुलिस द्वारा भी अस्पताल चौराहा तथा सम्राट चौराहे पर तफरीबाजों पर नजर रखते हुए बिना मास्क तथा बिना काम की घूम रहे लोगों पर 27 से ₹50 का जुर्माना ठोका गया है।

News TOP Footer