शराबी हाईवा चालक ने मासूम को रौंदा, मासूम घायल ,रीवा रेफर

सीधी
सेन परिवार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर का इकलौता चिराग 10 चक्का हाईवा के नीचे आ गया। जानकारी के अनुसार अमिलिया थाना अंतर्गत किशन कुमार सेन पिता मोतीलाल सेन उम्र 16 साल बीते सोमवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग घर घोपारी से हिनौती सब्जी लेने के लिए निकला था, जहां हिनौती में सामने से आ रहे MP 53 HA 2244 नम्बर के शराबी चालक ने मासूम के पांव मे हाईवा चढ़ा दिया। मासूम का पैर बुरी तरह टूट गया है, एक्सीडेंट की खबर जैसे ही परिवार को लगी परिवार में कोहराम मच गया मासूम के परिजनों द्वारा बताया गया कि इकलौता बच्चा है जो सब्जी लेने के लिए घर से बाहर निकला हुआ था।
