सीधी: ट्रैफिक सूबेदार भागवत पांडे ने अपनी कर्तव्यनिष्ठ कार्यक्षमता का ऐसा नमूना पेश किया कि, देश का राष्ट्रीय मीडिया भी हुआ कायल। पिछले दिनों वह राष्ट्रीय चैनलों मे दिन भर रहे छाए।

0 977
Main Ad1

सीधी: पूरे भारत के साथ सीधी जिले में लगाए गए लाक डाउन के दौरान सीधी शहर में ट्रैफिक थाने के प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे ने अपनी कर्तव्यनिष्ठ कार्यक्षमता के साथ साथ समाज सेवा का ऐसा नमूना पेश किया की, देश के राष्ट्रीय चैनलों में वह पिछले दिनों दिंनभर सुर्खियों में छाए रहे । सीधी जिले में लाक डाउन के दौरान ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार भागवत पान्डे ने कड़ी मेहनत करके लोगों को लाक डाउन का पालन करने के लिए समझाइश दी इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब पर लाइव होकर अपनी पूरी कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया। जिसकी देश विदेश के लोगों में जमकर प्रशंसा हुई। ट्रैफिक थाना प्रभारी भागवत पान्डे को देश ही नहीं विदेशों में भी काफी सुर्खियां मिली रही है। उनकी इन्हीं सुर्खियों के बदौलत पिछले दिनों  देश के नंबर वन राष्टीय चैनल एबीपी न्यूज़ ने 18 मिनट का उनका लाइव इंटरव्यू प्रसारित किया और उनके अनुभवों को उनकी कार्यप्रणाली को सराहा ।सीधी जिले के ट्रैफिक प्रभारी भागवत पान्डे की कार्यप्रणाली उनकी समाज सेवा और लोगों की मदद करने की क्षमता ने आज उनको देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसंसा दिलाई है, इसके साथ ही सीधी जिले के नाम और सीधी जिले के पुलिस और जिला प्रशासन को भी मान सम्मान प्राप्त हुआ है। यह इस जिले के लिए पुलिस विभाग के लिए और जिला प्रशासन के लिए गौरव की बात है और इसके लिए जिले के ट्रैफिक थाना प्रभारी भागवत पान्डे बधाई के पात्र हैं। नवीन नेटवर्क उनके कार्य प्रणाली की प्रशंसा करता है  और उनकी सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है।

News TOP Footer