। कम्प्यूटर युग पर भारी है महिलाओं की आस्था और विश्वास ।

सीधी : धर्मेन्द्र : भारतवर्ष में प्राचीन काल से पौराणिक मान्यता के अनुसार महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए कई व्रत रखती हैं जिनमें सोमवती अमावस्या पर बट सावित्री की पूजा भी शामिल है महिलाओं का मानना है कि पूर्ण आस्था और विश्वाास के बट की पूजा करने से उनके पति को लंबी आयु प्राप्त होगी भारत देश की सुसंस्कृत महिलाओं की इसी आस्था और विश्वास की वजह से यह परंपरा सदियोंं से जीवित है 3 जून को सीधी शहर में जगह-जगह महिलाओं ने व्रत रखकर बट सावित्री की पूजा और परिक्रमा की और अपनेे पति की दीर्घायु की कामना की ।कहने को इस दुनिया में 21वी सदी और कंप्यूटर युग आ गयाा है लेकिन बावजूद इसके भारत देश की महिलाएं इस आधुनिक युग में भी अपनी पौराणिक परंपराओंं का निर्वहन पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ करती है क्योंकि दुनिया का कोई भी कम्प्यूटर उनके पति की लंबी आयु का वरदान नहीं दे सकता लेकिन बट सावित्री के वृक्ष की मात्र पूजा अर्चना करने से उनकी पति की उम्र दीर्घायु हो सकती है ।भारत देश के महिलाओं की यह आस्था और विश्वास इस 21 वीं सदी के कंप्यूटर युग पर भारी है । भारत की महिलाओं के इस आस्था और विश्वास को आज तक दुनिया का कोई भी कम्पयूटर नहीं तोड़ पाया NTV India newsके लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट।
