! विमान में महिला ने सिगरेट पीने से रोका तो उतार दी अपनी पैंट !

0 770
Main Ad1

 

विमान में यात्री की हरकत, महिला ने सिगरेट पीने से रोका तो उतार दी अपनी पैंट

नई दिल्ली, साऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली आ रही उड़ान में एक यात्री ने सिगरेट पीने की कोशिश की। जब सहयात्री महिला ने उसे रोका तो उसने बदतमीजी शुरू कर दी। शिकायत करने पर उड़ान की महिला क्रू मेंबर की सदस्य उस यात्री को समझाने पहुंची, फिर भी वह बाज नहीं आया। इसी दौरान उसने अपनी पैंट उतार अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीइसकी जानकारी क्रू मेंबर ने पायलट के माध्यम से आइजीआइ एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को दी। वहीं, विमान के आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरते ही सीआइएसएफ के जवानों ने 24 वर्षीय अब्दुल शाहिद शम्सुद्दीन नामक शख्स को दबोच लिया। बाद में उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।आइजीआइ एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ करने, अपशब्द, गलत इशारे करने व हंगामा करने इत्यादि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित मूलरूप से केरल का रहने वाला है। वह एक इलेक्ट्रीशियन है और गत कुछ महीने से वर्क वीजा पर साऊदी अरब में काम कर रहा था। मंगलवार को वह साऊदी एयरलाइन की उड़ान से जेद्दा से वापस दिल्ली लौट रहा था।
News TOP Footer