व्यक्तिगत तौर पर रीति मेरे बहन और बेटी की तरह-राहुल

?कांग्रेस प्रत्याशी ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने पर भाजपा की निंदा की
सीधी।
विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सोशल मीडिया में भाजपा प्रत्याशी को लेकर उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के लोगों द्वारा मेरे कहे गये संदर्भ को अपने तरीके से परिभाषित करने की कोशिश की जा रही है जो कि बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है !
श्री अजय सिंह ने इसे भाजपाई साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में अपनी संभावित पराजय से बौखलाये भाजपाई अनर्गल टिप्पणी का आरोप लगा रहे हैं ! उन्होंने कहा कि रीती भाजपा के लोगों के लिये लोकसभा की प्रत्याशी हो सकती हैं लेकिन मेरे लिए वो मेरी बहन और बेटी से कम नहीं हैं ! उनके परिवार के लोगों से मेरे बहुत अच्छे और पारिवारिक रिस्ते हैं ! श्री अजय सिंह ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव सीधी- सिंगरौली संसदीय क्षेत्र की आम जनता और भाजपा के बीच है लेकिन भाजपा के लोग इसे व्यक्तिगत बनाने की नापाक कोशिश कर रहे हैं !
