। सीधी लोकसभा सीट पर अजय सिंह राहुल को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने का मनाया गया जश्न ।


सीधी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते हैं सड़कों पर कांग्रेस जनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा लंबी प्रतीक्षा के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित की गई सूची में अपने पार्टी के प्रिय नेता का नाम आने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखते ही बनता था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर पटाखे फोड़ कर मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया । कांग्रेस पार्टी ने सीधी लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को अपना उम्मीदवार बनाया है । हालांकि कांग्रेस पार्टी ने टिकट की घोषणा करने में काफी देर कर दी बावजूद इसके टिकट की घोषणा होते ही कांग्रेस जनों में उत्साह की लहर दौड़ गई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के पास इकट्ठे होकर जश्न मनाने लगे जश्न के दौरान कांग्रेस पार्टी के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद थे जश्ने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगरिया बजाई और पटाखे फोड अपनी खुशी का इजहार किया । जश्न के दौरान पार्टी के वरिष्ठठ नेता और कांग्रेस पार्टी के महासचिव डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़़ बात करते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल ने इस क्षेत्र के विकास के लिए सदैव लंबी लड़ाइयां लड़ी है उनका मात्र एक लक्ष्यय है कि यहां की गरीब जनता और इस जिले का विकास कैसे हो । कांग्रेस पार्टी केेेे जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल जनता के बीच में पहुंंचकर अपने लिए समर्थन मांगेंगे आगे उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई जनता के विकास की है जिसके लिए हम लड़ेंगे और जीतेंगे ।मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि कुवॅर साहब और अजय सिंह राहुल भैया ने सदैव इस जिले के लोगों और गरीबों की सेवा की है । जनता उनको इस बार भी सेवा का अवसर देगी । पार्टी के जश्न के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर उन्हें राहुल गांधी के वचन पत्र और कांग्रेस पार्टी की योजनाओं की जानकारी देंगे और बताएंगे कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो उनके खाते में हर महीने ₹6000 आएंगे । सीधी जिले की लोकसभा सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को टिकट देने के बाद सीधी लोकसभा सीट में लड़ाई कांटे की हो गई है । जश्न मना रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर उन्होंने जनता के बीच में जाकर जनता का विश्वास नहीं जीता तो चुनाव परिणामों के बाद कोई और जश्न मनाएगा। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट ।
