! वोट के लिए जवान मार दिए गए सरकार बदलेगी तब होगी मामले की जांच रामगोपाल यादव ने दिया विवादित बयान !

0 616
Main Ad1

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है। सपा के वरिष्ठ नेता ने पुलवामा आतंकी हमले को सजिश करार देते हुए कहा कि वोट के लिए जवान मार दिए गए।सैफई में होली मिलन समारोह के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में राम गोपाल ने कहा- ‘पैरामिलिट्री फोर्सेज सरकार से दुखी है। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं थी। साधारण बसों से जवानों को भेज दिया गया। यह साजिश थी। इस पर अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी तो इसकी जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।’

 

 

News TOP Footer