| कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अवैध रूप से संचालित माँस की दुकानों पर की कार्यवाही विक्रेताओं की हुई गिरफ्तारी |

सीधी : धर्मेंद : सीधी शहर में जगह जगह लम्बे समय से खुले आम मांस बेचने की दुकाने शहर की जनता की परेशनी का सबब है जिन्हे हटाने की मांग सीधी शहरकी जनता लंबे समय से कर रही है | जिसके बाद जिला मुख्यालय में माँस बिक्री के लिये मीट मार्केट निर्धारित किया गया, इस स्थान के अलावा शहर के अन्य स्थानों में माँस की बिक्री पूर्णतः प्रतिबन्धित है। लेकिन बाबजूद इसके मांस बिक्रेता मीट मार्केट में जाने से आनाकानी कर रहे थे जिसके बाद कलेक्टर अभिषेक सिंह ने आज भ्रमण के दौरान लालता चौक में अवैध रूप से संचालित माँस की दुकानों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर वहाँ अवैध रूप से संचालित माँस की दुकानों से जप्ती करके उनके विक्रेताओं की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह द्वारा भी विगत एक माह से माँस विक्रय करने वाले दुकानदारों को मीट मार्केट में दुकान संचालित करने के लिये समझाईस दी जा रही थी तथा उनके होने वाले नुकसान की भरपायी के लिये रेड क्रास से तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे । उसके के बावजूद भी शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से माँस का विक्रय किया जा रहा था, जिसको देखते हुये यह कार्यवाही की गयी है। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि मीट मार्केट के अतिरिक्त यदि शहर में माँस का विक्रय पाया जाता है तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । आज की कार्यवाही के बाद भी यदि शहर में जगह जगह लम्बे समय से खुले आम मांस विक्रय करने वाले दुकानदार अपनी पुरानी बहानेबाजी नहीं छोडते तो उन्हें उनकी ये बहानेबाजी अब भरी पड़ेगी क्योंकी जिला कलेक्टर अभिषेक सिंह अब इस मामले में एक्शन मोड़ में है |