| कलेक्टर अभिषेक सिंह आज करेंगे विभागीय निर्माण कार्याें की समीक्षा |

Main Ad1

सीधी : धर्मेंद :  कलेक्टर सीधी अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि माह जून 2019 में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, पीआईयू, गा्रमीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, बाणसागर, महान, हाउसिंग बेार्ड, विद्युत वितरण केन्द्र, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण और म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तिथि एवं समय जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।विभागीय समीक्षा बैठक में ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक 02 जून 2019-20 को समय 11 बजे से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। इसी तरह लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, प्रधानमंत्री सड़क विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, एम.पी.आर.डी.सी. की बैठक 03 जून को 11 बजे से 12 बजे तक की जायेगी और जल संसाधन महान, बाणसागर, हाउसिंग बोर्ड एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के विभागीय निर्माण कार्याें की समीक्षा की जायेगी।