अब जबलपुर से आएगी सीधी जिले से गई 59 कोरोना संदिग्धो के सेम्पल की जांच रिपोर्ट

Main Ad1

सीधी : धर्मेंद  : सीधी जिले में अब तक 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है वही 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद जिले से 59 संदिग्ध लोगो के कोरोना सेम्पल की जांच रिपोर्ट आने का जिले के लोग बेसब्री से इन्तजार कर रहे है लेकिन जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर एल वर्मा ने बताया कि श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा में कोरोना जांच लैब की मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण अभी तक भेजे गए 59 सेम्पल की रिपोर्ट लंबित है। अब उन सैम्पलों को रीवा से जबलपुर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त कोरोना रोकथाम की दूसरी गतिविधियां पूर्णतः सक्रियता के साथ की जा रही हैं। कोरोना पांजिटिव 4 भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य भी ठीक है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर एल वर्मा ने कहा है कि घबराएं नहीं सावधानियों के साथ सहयोग करें और संक्रमित होने से अपना बचाव करें। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि बाहर से सीधी जिले के भीतर प्रवेश करने वाले कोई भी नागरिक अपनी और परिजनों की जानकारी न छुपाएं तत्काल जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम 07822.297521 और 07822.250123 में सूचित करें। जिले में अब तक 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद जिले के लोगो को अब जिले में कोरोना के मरीजों के बढ़ने का डर सता रहा है जिसकी वजह से वो अभी तक भेजे गए 59 सेम्पल की रिपोर्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है लेकिन श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा में कोरोना जांच लैब की मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण अब सैम्पलों की जांच रिपोर्ट जबलपुर से आनी है जिसकी वजह से लोगो का इन्तजार बढ़ गया है। अब देखना है की सैम्पलों की जांच रिपोर्ट जबलपुर से आने के बाद सीधी जिला रेड जोन बनता है या फिर से ग्रीन जोन की तरफ बढ़ेगा।एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।